बिहार को ‘समाज सुधार’ से अधिक ‘व्यवस्था सुधार’ यात्रा की आवश्यकता: तेजस्वी यादव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: आज से शुरू हुए मुख्यमंत्री के समाज सुधार यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार को ‘समाज सुधार’ से अधिक ‘व्यवस्था सुधार’ यात्रा की आवश्यकता है।

क्योंकि, व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएं स्वतः दूर हो जाएंगी। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को बयान जारी कर बिहार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या बिहार की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएं नहीं है? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते?

Share This Article