सभी विपक्षी दल एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएं: लालू यादव

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की गुरुवार को पटना में बैठक हुई।

बैठक में राजद सुप्रीमो ने लालू यादव ने प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार पर निशाना साधा।शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल फेल है।

लालू प्रसाद ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़कर भाजपा को हराना चाहिए।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस के बिना देश में विपक्ष संभव नहीं है लेकिन क्षेत्रीय दलों को राज्यों में ड्राइविंग सीट पर रखना होगा।

तेजस्वी ने जानकारी दी कि अब 11 अक्टूबर को राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में होगी। उसी समय राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद पहले राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी। बाद में जब गठबंधन का दौर चला तो हमने गठबंधन किया। इस दौरान हमने धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ कई राज्यों में भाग भी लिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन इन दिनों राजद को ही कमजोर किया जा रहा। ऐसा ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। विधानसभा में हमने 70 सीटें जीती हैं।ऐसे में कांग्रेस को भी हमारा साथ देना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि राजद ने हमेशा त्याग किया है। भाजपा को रोकने के लिए राजद का समर्थन करना चाहिए। हर क्षेत्रीय पार्टी ने कभी ना कभी एनडीए के साथ समझौता किया लेकिन राजद ने एक बार भी ऐसा नहीं किया।

उन्होंने अपने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के सभी विधायक सोने से पहले ये सोचे लें कि आज उन्होंने क्या योगदान दिया है।

नेताओं के लिए पार्टी ही सब कुछ है। पार्टी है तो हम हैं। चुनाव के दौरान पार्टी ने कुछ लोगों को टिकट दिया तो कुछ लोग इससे वंचित रह गए लेकिन हम सभी एक हैं। हमें साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चौपट है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। यह चुनाव महत्वपूर्ण होने वाला है।

स्थानीय निकाय में 80 फीसदी हमारे लोग चुने गए हैं। 24 सीटों में ज्यादातर सीटों पर हम जीतकर आएंगे। सबको मिलकर समझदारी से चुनाव लड़ना है।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले सत्र ( 2022 – 20025 ) के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चित्तरंजन गगन को सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री और छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी,उदय नारायण चौधरी, जयप्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक, सुनील सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share This Article