पटना की कृतिका बनीं मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patna’s Kritika becomes Finalist of Mrs. India World Wide Beauty Contest: बिहार की राजधानी पटना की कृतिका राजलक्ष्मी हॉट गोंडे को Mrs. India World Wide सौंदर्य प्रतियोगिता की Finalist बनने का गौरव मिला है।

इसके लिए उन्हें The Star Power Award से भी नवाजा गया है। बिहार कोकिला पद्यमश्री विन्ध्यवासिनी देवी की परपोती और राजेंद्र नगर निवासी सुनील कुमार चौधरी व वंदना चौधरी की बेटी कृतिका राजलक्ष्मी ने बिहार को गौरवान्वित किया है।

बिहार कोकिला पद्यमश्री विन्ध्यवासिनी देवी की परपोती हैं कृतिका

कृतिका पटना के Saint Joseph’s Convent से 12वीं तक पढ़ाई के बाद चेन्नई के सत्यभामा विवि से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर Modeling की दुनिया में कदम रखा।

लंदन के बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में Vice President के रूप में जुड़कर Corporate जगत में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही Modeling Career को भी संवारती रहीं। Finalist बनने से पहले लंदन, दुबई, मिलान फैशन वीक में शामिल हो सौंदर्य का जलवा बिखेर चुकी हैं।

Share This Article