हूल क्रान्ति से ही आज देश और राज्य में अमन-चैन : विनोद पांडेय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) रांची जिला समिति ने हूल दिवस (Hool Diwas) पर शुक्रवार को कांके रोड स्थित सिदो-कान्हू के प्रतिमा (Statue of Sido-Kanhu) पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मुख्य अतिथि JMM के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने कहा कि हूल क्रान्ति से ही आज देश और राज्य में अमन-चैन है।

उन्होंने कहा कि 1857 में जो सिदो-कान्हू (Sido-Kanhu) के नेतृत्व में उलगुलान हुआ था। इसमें चांद- भैरव, फूलो-झानो आदि ने आन्दोलन किया था।

तमाम शहीदों को याद कर रहे

इसी उलगुलान के महानायकों के याद में आज हमलोग हूल दिवस (Hool Day) मना रहे हैं। हमलोग झारखंड के तमाम शहीदों को याद कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, झामुमो जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, चिन्तामनी सांगा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article