पलामू मेंलोगों ने जमकर खेली कीचड़ की होली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: ज़िले में होली परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोग ढोलक व गाने की धुन पर काफी देर तक नाचते झूमते रहे।

बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने भी जमकर मस्ती की। इस दौरान कीचड़ की होली भी जमकर खेली गई।

आज सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को मिट्टी व गुलाल लगाकर सराबोर कर दिया। सभी ने एक दूसरे को मातृभूमि की मिट्टी व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

ग्रामीणों ने कहा कि बीते दो वर्षों से होली का रंग फीका पड़ गया था। इस बार कोरोना का प्रभाव कम होने पर लोगों ने खूब होली खेली।

यह पर्व हमारे लिए बेहद खास होता है। क्योंकि, हम सभी गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं।

Share This Article