रांची में होली पर सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रांची के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात थे।

साथ ही पीसीआर और थाना की पेट्रोलिंग लगातार सड़कों पर निगरानी करते देखी गई।

वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय की ओर से होली के दौरान पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद थे ।

असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।राज्य में होली को लेकर लगभग 10000 अतिरिक्त पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

साथ ही होमगार्ड, रैफ, रैप,आरएफ और आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था।

Share This Article