बड़ी खबर: बड़गाई जमीन केस में नया ट्विस्ट! आरोप गठन से पहले हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन ने PMLA कोर्ट की आरोप गठन कार्यवाही को हाई कोर्ट में चुनौती दी, 30 सितंबर के फैसले पर नजरें टिकीं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बड़गाई अंचल से जुड़ी 8.86 एकड़ जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने PMLA कोर्ट में अपने खिलाफ चल रही आरोप गठन की कार्यवाही को चुनौती दी है। हाई कोर्ट में याचिका लिस्टेड होने के बाद इस पर सुनवाई होगी। इधर, PMLA की विशेष अदालत में भी हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन को लेकर 30 सितंबर को फैसला आ सकता है। ऐसे में अब सबकी नजर हाई कोर्ट की सुनवाई पर भी टिकी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला रांची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है। इस मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ अदालत में कई साक्ष्य पेश किए हैं। आरोप गठन को लेकर बचाव पक्ष और ईडी की ओर से अदालत में लंबी बहस हुई। 25 सितंबर को इस मामले में सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से अदालत से समय मांगा गया था। उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ अदालत में पेश किए गए 22 पन्नों के दस्तावेजों का अध्ययन किया जाना है। अदालत ने इसके लिए पांच दिन का समय दिया और अगली तारीख 30 सितंबर तय की। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि ईडी की ओर से पेश किए गए तथ्य और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी जा चुकी हैं। इसके बाद अब आरोप गठन पर फैसला किया जाना है।

अब मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद इस केस की कानूनी प्रक्रिया और लंबी हो सकती है। फिलहाल, 30 सितंबर को PMLA कोर्ट में होने वाली कार्यवाही और हाई कोर्ट में दायर याचिका पर होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।