मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली पर माता-पिता का लिया आशीर्वाद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली पर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा माता रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समस्त झारखंडवासियों को रंगों का त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में करीब दो साल बाद रंगोत्सव के त्योहार होली पर उल्लास और उमंग का माहौल है। राज्य में कुछ जगह शुक्रवार को होली मनायी गई तो कुछ जगह शनिवार को भी लोगों ने त्योहार मनाया।

Share This Article