रांची राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में बैठा शख्स जब महिला यात्री को करने लगा अश्लील ईशारे…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी जैसी वीआइपी ट्रेनों में भी अब महिला यात्री सुरक्षित नहीं हैं।

जी हां, बीती रात एक साथ दो-दो राजधानी ट्रेनों में ऐसी घटना घटी, जिसके बाद महिला यात्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लािजमी हैं।

दरअसल, बोगी में बैठा शख्स महिला यात्री को अश्लील इशारे करने लगा, इसके बाद परेशान महिला यात्री ने रेलमंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी।

इसके बाद आरपीएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया।

हावड़ा राजधानी में अकेली सफर कर रही एक महिला के परिचित ने तो भुवनेश्वर राजधानी में सफर कर रही दो महिलाओं ने खुद रेल मंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी और अपनी अस्मत बचाने में कामयबा हो सकीं पहली घटना भुवनेश्वर राजधानी स्पेशल ट्रेन में बीती रात टाटा से दो महिला यात्री भुवनेश्वर राजधानी स्पेशल की सेकंड एसी एटू बोगी के 50 और 52 नंबर  बर्थ पर सवार होकर नई दिल्ली जा रही थीं।

बोकारो से पहले महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट कर जानकारी दी कि छेड़खानी का मामला है, उन्हें फौरन मदद की जरूरत है।

महिलाओं की शिकायत पर फौरन ट्रेन के टीटीई और बोकारो स्टेशन पर आरपीएफ टीम महिला की मदद के लिए आगे आई|

टीटीई ने छेड़छाड़ के आरोपी पुरुष यात्री को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया। महिलाओं की ओर से लिखित शिकायत नहीं देने के कारण आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

गोमो स्टेशन पर धनबाद रेल मंडल की आरपीएफ टीम ने महिला यात्रियों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि आरोपी महिलाओं को गलत-गलत इशारा कर रहा था।

अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है।दूसरी घटना हावड़ा राजधानी स्पेशल कीदूसरी घटना हावड़ा राजधानी स्पेशल की है।

शुक्रवार की ही रात एक महिला अकेले हावड़ा राजधानी स्पेशल के बी-9 बोगी में सफर कर रही थी।

महिला को जाननेवाले वाले एक शख्स ने रेल मंत्री और ईस्टर्न रेलवे के जीएम को ट्वीट कर बताया कि एक आदमी शराब पीकर सफर कर रहा है।

बोगी में कोई देखने वाला नहीं है। बी-9 बोगी में सफर कर रही उनकी पहचान की महिला ने कॉल करके बताया कि वह बहुत डरी सहमी है।

कृपया सुरक्षाकर्मियों को भेजें। रेल मंत्री को ट्वीट के जवाब में पारसनाथ में आरपीएफ की टीम महिला यात्री के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि धनबाद में ही शराबी यात्री उतर गया।

Share This Article