रांची में हुक्का बार पर रोक लगाने को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में PIL

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में सोमवार को रांची शहर और इसके आसपास छतों पर चलने वाले बार और हुक्का बार की तत्काल रोक और इसकी जांच को लेकर सुनील कुमार सिंह (Sunil Kumar Singh) की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है।

हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) ने बताया कि रांची शहर के आसपास छत पर बार चल रहे हैं। वहां 15 से 25 वर्ष आयु के बच्चे शराब का सेवन कर रहे हैं।

रांची SSP आदि को प्रतिवादी बनाया गया

हुक्का बार में भी कम उम्र के बच्चे नशा का सेवन कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसे लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है।

मामले में राज्य के DGP, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव, रांची SSP आदि को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिकाकर्ता (Petitioner) का कहना है कि रांची शहर के बीचो-बीच कैसे छत पर बार चल रहे हैं और इसमें कम उम्र के बच्चे कैसे शराब का सेवन कर रहे हैं इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

Share This Article