प्रधानमंत्री ने वैक्सीन विकास और उसके उत्पादन से जुड़ी तीन टीमों के साथ की बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वैक्सीन विकास व उसके उत्पादन से जुड़ी तीन टीमों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

इन टीमों में जीनोवा बायोफार्मासुटिकल लि. पुणे, बायोलॉजिकल ई लि. हैदराबाद और डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी, हैदराबाद शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने इन वैक्सीन कंपनियों को वैक्सीन के वैक्सीन वितरण व इसके नियामक प्रबंधन के लिए सुझाव देने को कहा।

उन्होंने कंपनियों से वैक्सीन के निर्माण के बारे में आसान भाषा में लोगों को जागरूक करने को कहा ।

प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन निर्माण में लगे वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। इसके साथ वैक्सीन के निर्माण के सभी पहलुओं पर भी चर्चा की।

Share This Article