पूर्व जापानी नेता शिंजो आबे पर हुए हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने प्रिय मित्र पूर्व जापानी नेता शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा करते हैं।

आबे को एक रैली को संबोधित करने के दौरान गोली मार दी गई थी, जिसकी वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो (Abe Shinjo) पर हमले की मैं निंदा करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती

राज्य के मीडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे, शुक्रवार को नारा शहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हमलावर ने उन पर गोली मार दी। पुलिस ने एक 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन (Nara City’s Yamatosaidaiji Station) के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुई, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

Share This Article