भारत

PM मोदी ने BJP के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, स्थापना दिवस पर…

हर साल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्थापना दिवस मनाती है। आज 44वां स्थापना दिवस मना रही है। BJP आज के दिन हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएगी और BJP को खड़ा करने वाले नेताओं को याद किया जाएगा।

BJP Staphna Diwas: हर साल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्थापना दिवस मनाती है। आज 44वां स्थापना दिवस मना रही है। BJP आज के दिन हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएगी और BJP को खड़ा करने वाले नेताओं को याद किया जाएगा।

BJP के स्थापना दिवस (Foundation Day) पद पार्टी के वरिष्ट नेता और देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पार्टी के कर्मठ और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है आज से 44 साल पहले इसकी स्थापना हुई थी। आज 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस पर मना रही है। इस मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की तारीफ की है।

BJP ने मनाया अपना 44 वां स्थापना दिवस

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी के कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

आज BJP की सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने सालों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

मैं आज पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि BJP देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

उन्होंने आगे लिखा कि हमें NDA का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है। क्योंकि NDA देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में यकीन रखता है।

NDA एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। PM मोदी ने कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।

Narendra Modi ने आगे कहा कि देश की जनता इस साल एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मुझे आशा है कि मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके।

मैं एक बार फिर BJP और NDA के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। केंद्र हो या राज्य, BJP ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है।

हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को ताकत दी है, जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें BJP में उम्मीद की किरण दिखाई दी। BJP उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के काम किए जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना।

PM मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दिया था। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई. प्रबल और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए पार्टी की निष्ठा को मेरा नमन।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि BJP के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि मैं BJP के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने कठोर मेहनत कर BJP को भारत की ही नहीं दुनिया की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बनाया है।

PM मोदी के नेतृत्व में आज BJP विकसित भारत के संकल्प को लेकर काम कर रही है। इस पुनीत कार्य में हमें जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है। यह पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker