PM मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और Ukraine संकट पर की उच्च स्तरीय बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि सीसीएस बैठक में प्रधानमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्री और हवाई क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों और विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री को यूक्रेन के नवीनतम घटनाक्रम, भारतीयों के साथ-साथ पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों की यूक्रेन से निकासी के संबंध में ऑपरेशन गंगा का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि खार्किव में मारे गए नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रूसी गोलीबारी में 22 वर्षीय नवीन शेखरप्पा की मृत्यु हो गई थी। नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह मूलत: कर्नाटक का निवासी था।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article