भारत

प्रधानमंत्री मोदी केदारधाम में कर रहे पूजा-अर्चना

देहरादून: PM  नरेंद्र मोदी अपनी 6वीं यात्रा पर शुक्रवार सुबह केदारनाथ (Kedarnath Dham)  पहुंचे। वो यहां पूजा अर्चना कर रहे हैं।  PM  ने सफेद पोशाक में लाल पहाड़ी टोपी पहनकर तीर्थ पुरोहित समाज का अभिवादन किया। मंदिर प्रांगण शिव भजनों से गुंजायमान है।PM करीब आधा घंटा पूजा-अर्चना करेंगे।

गणमान्य लोगों ने स्वागत किया

इससे पहले सुबह  PM (वायुसेना) के  Air Force विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर (Jollygrant Airport) पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.),CM  पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami), केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट (Union Minister of State for Defense Ajay Bhatt), विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सहित अन्य मंत्रियों व गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

कुबेर नाथ आदि मौजूद हैं

धाम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami), कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव,विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित,  SP आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ , लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि मौजूद हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker