नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि सादगी, साहस और राष्ट्रसेवा से भरे उनके जीवन की गाथाएं पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता के स्मारक राजघाट और शास्त्री के स्मारक विजय घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



