झारखंड

झारखंड की चुनावी राजनीति में कल हो रही PM मोदी की एंट्री, दो दिनों तक…

अब प्रधानमंत्री मोदी Jharkhand में चुनावी राजनीति को परवान चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर उनके आने के बाद झारखंड की सियासत और गर्म हो जाएगी।

PM Modi in Jharkhand : अब प्रधानमंत्री मोदी Jharkhand में चुनावी राजनीति को परवान चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर उनके आने के बाद झारखंड की सियासत और गर्म हो जाएगी।

इस दौरान वो कई जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रांची में तीन मई की शाम छह बजे Airport से राजभवन तक रोड शो कर सकते हैं।

इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए हैं। PM के दौरे को लेकर रास्ते में Barricading की जा रही है। पीएम की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे।

3 मई को चाईबासा में करेंगे जनता को संबोधित, चार को रहेंगे लोहरदगा में

बता दें कि PM Modi तीन मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजभवन जाने के क्रम में रांची की सड़कों पर रोड शो भी करेंगे। इसके बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन यानी चार मई को Palamu और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम पर एक नजर

3 मई का कार्यक्रम

शाम 4:45 बजे – सिंहभूम हैलिपैड
शाम 5:00 बजे – टाटा कॉलेज ग्राउंड
शाम 5:45 बजे – सिंहभूम से रांची
शाम 6:35 बजे – रांची एयरपोर्ट
शाम 6:55 बजे – राजभवन।

4 मई का कार्यक्रम

9:30 बजे – राजभवन से रांची एयरपोर्ट
9:50 बजे – रांची एयरपोर्ट से पलामू
11:00 बजे – चियांकी एयरपोर्ट
11:45 बजे – पलामू से लोहरदगा
12:45 बजे – लोहरदगा में कार्यक्रम
1:30 बजे – लोहरदगा से रांची
2:00 बजे – रांची से दरभंगा के लिए रवाना।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker