खूंटी में पुलिस ने हत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मारंगहादा थाना पुलिस ने मंगलवार को कुजराम टोली कुडुंबाडीह निवासी बिरसा मुंडा के नामदर्ज आरोपित सोमा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

बिरसा मुंडा की पत्नी ने बिरसा पर आरोप लगाया था कि आठ दिसंबर को सोमा मुंडा बिरसा को लेकर कुजराम बाजार ले गया था।

लौटने के क्रम में मारंगपीड़ी नामक स्थान पर सोमा ने बिरसा को ईंट से मारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ी में छिपा दिया।

आरोप को सही पाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बिरसा को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुुक्त खून लगी ईंट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

आरोपित को गिरफ्तार करने वालों में मारंगहादा के पुलिस अवर निरीक्षक कामेश्वर कुमार और प्रदीप सवैया शामिल थे।

Share This Article