झारखंड : लेवी वसूलने जा रहे दो नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा मेदिनीनगर: ज़िले में नक्सली संगठनों द्वारा लेवी वसूली का कारोबार थम नहीं रहा। रामगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने जेजेएमपी संगठन के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ विजय शंकर के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द पंचायत की मुखिया सोशिला देवी से दो नक्सली डब्ल्यू सिंह व अखिलेश सिंह लेवी वसूलने जा रहे थे।

इसकी गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी की रणनीति तैयार की गई। छापेमारी टीम ने सूचना के आधार पर दोनों नक्सली की तलाशी ली गयी। इस क्रम में एक देशी कट्टा, दो ज़िंदा गोली व जेएमएमपी नक्सली संगठन का छह पोस्टर जब्त किया गया।

दोनों की गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी आशिष खाका के स्वलिखित बयान के आधार पर दोनों पर 17 सीसीएल एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share This Article