गढ़वा में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के बरदरी निवासी श्रवण बैठा के पुत्र अखिलेश रंजक को पुलिस ने दुष्कर्म (Rape) के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी गांव की एक दलित लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण (Physical Torture) करता था।

लड़की ने रंका थाना में आपबीती सुनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई

इसी बीच इस लड़की की शादी अन्यत्र हो जाने के बाद लड़की के फोटो वायरल (Photo Viral) कर पति को छोड़कर बरदरी आने का दबाव देता रहता था।

तंग आकर लड़की ने ससुराल से मायके आकर लड़का से शादी (Marriage) करने का प्रस्ताव दिया। उसपर लडका ना नुकुर करने लगा। इसके बाद लड़की ने रंका थाना (Ranka Police Station) में आपबीती सुनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

Share This Article