पलामू में नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, प्रेमी और उसके दोस्त ने की थी हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुआ टोला के कोरियाडीह में 21 फरवरी को एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया।

लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने एक मित्र के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नीरज सिंह और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवक बाहर रहता था।

लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। इसलिए वह प्रेमी के मित्र के मोबाइल से उससे बात करती थी।

इस क्रम में लड़की और उसके प्रेमी का मित्र दोनों एक-दूसरे के समीप आ गये। दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बन गए। परिणामस्वरूप लड़की गर्भवती हो गई।

एसपी ने बताया कि लड़की ने प्रेमी के मित्र पर शादी करने के लिए दबाव डालना शुरू किया। इस पर लड़के ने उसे गर्भपात कराने को कहा।

बात बिगड़ने पर युवक ने अपने मित्र के साथ मिलकर लड़की की हत्या की योजना बनाई और चाकू से गला काट कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद 27 फरवरी को कोयल नदी से लड़की का शव मिला था।

Share This Article