झारखंड में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन जंगलों में गायब

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: पुलिस (Police) को सूचना मिली थी कि 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मार्टिन (Naxalites) कंडुलना जंगल के बीच बंकर बनाकर छुपा हुआ है।

सूचना पर गठित टीम ने जंगलों को घेर कर अभियान चलाना शुरू कर दिया।

जरियागड़ के घने जंगलों में जब पुलिस टीम (Police Team) पहुंची तो मार्टिन हथियार लेकर घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

मार्टिन और दुर्गा जल्द ही होंगे पुलिस की गिरफ्त में

हालांकि, पुलिस ने मार्टिन का काफी दूर तक पीछा भी किया। घना जंगल होने के कारण मार्टिन गुमला के कामडारा जंगल की तरफ चकमा देकर निकल गया।

बताया जाता है कि दिनेश गोप का करीबी और उसके साथ स्कूल में पढ़ा मार्टिन कंडुलना PLFI संगठन को विस्तार करने में लगा हुआ है।

दिनेश गोप के जेल जाने के बाद मार्टिन पुलिस की राडार से काफी दूर था लेकिन हाल के दिनों में मार्टिन जंगलों में बंकर बना कर रह रहा है।

SP अमन कुमार ने बताया कि मार्टिन और दुर्गा जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

उल्लेखनीय है कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद खूंटी पुलिस ने PLFI से जुड़े नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

TAGGED:
Share This Article