जम्मू कश्मीर के पुंछ में जंग लगे दो मोर्टार गोले मिले, सुरक्षित तरीके से नष्ट किए गए

पुंछ जिले के दो गांवों में मिले जंग लगे मोर्टार गोलों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। अधिकारियों ने सीमा पार गोलाबारी से जुड़े होने की आशंका जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेंढर/जम्मू: जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के दो गांवों से जंग लगे दो मोर्टार गोले बरामद किए गए और सेना के बम निरोधक दस्ते ने उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पहले मामले में ग्रामीणों ने मनकोट क्षेत्र में छज्जला पुल के पास एक खुले मैदान में एक निष्क्रिय मोर्टार गोला देखा और तुरंत पुलिस एवं सुरक्षा बलों को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद विस्फोटक की जांच के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए उसे नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर नाले के पास अधकी गांव के खेतों में एक और निष्क्रिय मोर्टार गोला मिला, जिसे विशेषज्ञों ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि संभवत: में विस्फोटक में, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहले हुई सीमा-पार गोलाबारी में विस्फोट नहीं हो पाया होगा और यह निष्क्रिय पड़ा रहा होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।