पुंछ में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेंढर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कक्षा सात की एक छात्रा के साथ कैब चालक और उसके दोस्त द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाने समेत संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर गुरसाई पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उसकी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी छह सितंबर को घर लौटते समय जाहूर मुश्ताक उर्फ सोनू द्वारा चलायी जा रही कैब में सवार हुई थी। आरोप है कि सोनू उसे अपने दोस्त मोहम्मद इरफान के साथ अपने घर ले गया।

अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।