पोटका में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत किसानों को मिला पशुधन, 17 लाभुक हुए लाभान्वित

पोटका प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत किसानों को बकरियां और बतख चूजे वितरित किए गए, जिससे ग्रामीण स्वरोजगार, पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने को प्रोत्साहन मिला।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mukhyamantri Pashudhan Yojana : पोटका प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी और बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संजीव सरदार ने कुल 17 किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया।

योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरियां, टब, मग और कृमिनाशक दवाएं दी गईं, जबकि 11 किसानों को प्रति व्यक्ति 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों में खासा उत्साह देखा गया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन गांवों में आत्मनिर्भरता और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

उन्होंने लाभुक किसानों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू और वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।