नीरव मोदी के अब भी ब्रिटेन में होने से स्तब्ध और भयभीत हूं: प्रीति पटेल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: ब्रिटेन की गृहमंत्री रहते नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण आदेश पर अप्रैल 2021 में हस्ताक्षर करने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश प्रीति पटेल ने कहा है कि वह इस बात से ‘‘स्तब्ध और बेहद चिंतित’’ हैं कि वह अब भी ब्रिटेन में है।
विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी की ओर से छाया विदेश मंत्री प्रीति पटेल ने अगले सप्ताह प्रसारित होने वाले ‘द डेली टेलीग्राफ’ पॉडकास्ट के एक एपिसोड में कहा कि भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक में वांछित इस हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण में ब्रिटेन के विफल रहने से भारतीय प्राधिकारी ‘‘बहुत नाराज’’ हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।