प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ग्लास्गो: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रीति ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहला राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया, जिसमें सभी पांचों जज ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 10-8 का फैसला दिया। बैंटमवेट वर्ग की विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज प्रीति ने दूसरे राउंड में भी आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा और मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हुए भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। भिवानी की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 22 वर्षीय प्रीति ने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।