हेमंत सोरेन सरकार के एक साल पूरे होने पर हो रही तोहफा देने की तैयरी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हेमंत सोरेन दो दिसंबर से 28 दिसंबर के दौरान सभी महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री की समीक्षा में विभागों से रिक्त पदों का विवरण के साथ भर्ती की कार्ययोजना भी मांगी गई है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सरकार के एक साल पूरे होने पर नियुक्तियों का तोहफा भी देना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सरकार के एक साल पूरे होने पर उपलब्धियों के साथ रिपोर्ट कार्ड तो रखेंगे, साथ ही नई योजनाओं और संभावनों के आधार पर नई घोषणायें भी करेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में विभागवार शेड्यूल जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर उपलब्धियों का खाका प्रस्तुत करेंगे।

उसकी तैयारी को लेकर ही विभागों के कामों का रिव्यू किया जाएगा। मुख्यमंत्री किन-किन बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे, इसकी जानकारी पहले से विभागों को दे दी गई है।

ताकि अधिकारी पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहें। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी विभागों को छह बिंदुओं पर तैयारी करने के लिए कहा गया है।

विभागों से वर्ष 2020-21 में बजट के अनुसार कितना खर्च हुआ, कितने का स्वीकृति आदेश दिया गया और आवंटन व व्यय की स्थिति की रिपोर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया है।

मुख्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति, नई योजना और रिक्त पदों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। सभी बिंदुओं पर पीपीटी के साथ उपस्थिति होने के लिए कहा गया है।

Share This Article