राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘मूर्ति गार्डेन’ का किया उद्घाटन

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

President Draupadi Murmu inaugurates ‘Murti Garden’: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान आज शुक्रवार को राज भवन में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित ‘मूर्ति गार्डेन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित रहे।

इस ‘मूर्ति गार्डेन’ (‘Murti Garden’) में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के अतिरिक्त झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी गया मुंडा, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, दिवा-किसुन, वीर बुधू भगत के अतिरिक्त परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

Share This Article