Homeझारखंडमासूम बेटे की मौत पर मां ने ससुर पर लगाया हत्या का...

मासूम बेटे की मौत पर मां ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img

Mother accused father-in-law of murder: पलामू जिले के हुसैनाबाद थानांतर्गत ऊपरी कला गांव के होल्या टोला में 8 वर्षीय बच्चे की मौत (Kid Death) पर उसके दादा पर पोते की हत्या कर शव आहर में फेंकने का आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत बच्चे की पहचान आठ वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

इस संबंध में शुभम की मां खुशबू देवी ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार की शाम दूध लेने गांव के प्रमोद सिंह के घर गया था। दूध लेकर लौटने के क्रम में आहर के पास बांस के पेड़ के पास बैठे उसके दादा कपिलदेव सिंह उसे वहां बैठा कर बात कर रहे थे।

जब शाम 6 बजे तक शुभम घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान आहर में उसकी साइकिल दिखी।

जिसके बाद वह खुद आहर में कूद गई और शुभम को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन शुभम नहीं मिला। इसके बाद में अन्य लोगों ने आहर से शुभम को निकाला कर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से फरार है दादा

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गांव में पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों का फर्द बयान लिया। शुभम की माता खुशबू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर कपिलदेव सिंह तीन दिनों से आहर के पास बैठ रहे थे।

खुशबू देवी का आरोप है कि कपिलदेव सिंह ने ही बेरहमी से गला दबाकर शुभम की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया है।

वहीं हत्या (Murder) करने के बाद से आरोपी दादा कपिलदेव सिंह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में कांके और धुर्वा डैम सुरक्षित, भारी बारिश के बावजूद जलस्तर खतरे के निशान से नीचे

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार...

रांची के कोर कैपिटल एरिया में बनेगा HOTEL TAJ, बिल्डिंग हाइट 26 से 27 मीटर करने की मंजूरी

Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में...

रामगढ़ में साइबर थाना का उद्घाटन, IG क्रांति कुमार और SP अजय कुमार ने किया शिलापट अनावरण

Ramgarh News: रामगढ़ SP कार्यालय परिसर की पहली मंजिल पर शुक्रवार को साइबर थाना...

आलोक कुमार ने खूंटी के 23वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

Khunti News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खूंटी...

खबरें और भी हैं...