‘भारत को धमकी देने वालों को मिलेगा करारा जवाब’… ऑपरेशन सिंदूर को एक साल होने पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती देने वाली हर ताकत का मजबूती से जवाब देने को तैयार है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के अटूट संकल्प का निर्णायक प्रमाण है और ”भारत” को धमकी देने वालों का मजबूती से जवाब देने के लिए देश सतर्क, एकजुट और पूरी तरह तैयार है। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इस मिशन की असाधारण सफलता हमारी सशस्त्र सेनाओं के अद्वितीय साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। पहलगाम में हुए बर्बर हमले का सटीक और करारा जवाब दिया गया।”

उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई के एक वर्ष पूरे होने पर कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद और हमारी संप्रभुता तथा नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली सभी ताकतों के खिलाफ भारत के अडिग संकल्प का एक निर्णायक प्रमाण है।” राष्ट्रपति ने कहा कि जो लोग भारत को धमकाने की कोशिश करते हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि हमारा देश सतर्क, एकजुट और ताकत के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.