
मद्रास : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्री कामाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन-पूजन कर मां कामाक्षी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिर का दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण भारतीय सनातन संस्कृति, श्रद्धा और शक्ति उपासना की अद्भुत अनुभूति कराता है। उन्होंने मां से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

