Latest Newsझारखंडप्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर...

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर उन्हें जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने उप राष्ट्रपति चुनी गई भारतीय मूल की कमला हैरिस से भी बात की है।प्रधानमंत्री ने देर रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी है। हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और हमारी साझा प्राथमिकताओं और चिंताओं पर चर्चा की। साथ ही कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर भी बात हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने उप राष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस से भी बात की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी। उनकी सफलता जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक जबरदस्त स्रोत हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को जीत के लिए बधाई दी थी। साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें भी शुभकामनाएं दी थीं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...