रांची में प्रोफेशनल कांग्रेस ने शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना में चार किसानों की शहादत को लेकर प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के तत्वावधान में मंगलवार को बापू वाटिका पर कैंडल जलाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।

साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ बापू वाटिका के निकट कैंडल जलाने के बाद अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कैंडल मार्च और ऐनक दिखाओ कार्यक्रम का उद्देश्य सत्ता में बैठे केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से आग्रह है कि सत्ता के मद में चूर एक मंत्री के पुत्र पर भी कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है जबकि घटना को अंजाम देने वाले भाजपा नेता सड़क पर घूम रहे हैं और पूरी सरकार उनके बचाव में जुटी हैं। संविधान खतरे में है।

प्रधानमंत्री किसानों की शहादत पर मौन हैं। देश इनसे सवाल पूछ रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस तरह की गिरफ्तारियों से डरने वाले नहीं है।

जब ब्रिटिश सरकार की गोलियों के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता झुके नहीं तो फिर ऐसी कायर सरकार के आगे झुकने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

Share This Article