पीटीसी इंडिया के बोर्ड ने 65 करोड़ रुपये के निवेश से खनिज एक्सचेंज स्थापित करने की मंजूरी दी

बिजली कारोबार प्रदाता पीटीसी इंडिया ने देश में खनिज एक्सचेंज स्थापित करने और उसके संचालन के लिए 65 करोड़ रुपये के निवेश से पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बनाने की मंजूरी दी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: बिजली कारोबार समाधान प्रदाता पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने देश में खनिज एक्सचेंज स्थापित करने और उसका संचालन के लिए 65 करोड़ रुपये के निवेश से पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह लागू कानूनों और नियमों के अनुरूप एक अनुषंगी कंपनी के जरिये खनिज एक्सचेंज स्थापित करने का प्रस्ताव रखती है। यह एक्सचेंज अनुमत खनिजों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति आधारित इलेक्ट्रॉनिक कारोबार की सुविधा देगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।