शंभुनाथ चौधरी

अमेरिका में मिड टर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी को शिकस्त मिली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि अब वे राजनीतिक ‘पंडित’ बनेंगे और चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार की वजहों पर अपनी राय देंगे। उन्होंने लिखा, “मैं अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण करूंगा और बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे।”

मेरी जिज्ञासा हुई कि अंग्रेजी में पंडित शब्द कब आया और किन अर्थों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। एआई ने Merriam-Webster के हवाले से जो जानकारी दी, वह इस प्रकार है- पंडित मूल रूप से संस्कृत-हिंदी का शब्द है, जिसे अंग्रेजी ने अपने शब्दकोश में 1661 में ही शामिल लिया था। पंडित (Pundit) शब्द अंग्रेजी भाषा और डिक्शनरी में 17वीं शताब्दी (सन 1661) से शामिल है। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) के रिकॉर्ड के अनुसार, अंग्रेजी में इस शब्द का सबसे पहला लिखित प्रमाण सन 1661 के एक पत्र में मिलता है।
शुरुआती दौर में इस शब्द का प्रयोग उन विद्वानों के लिए किया जाता था जो औपनिवेशिक अदालतों में ब्रिटिश जजों को हिंदू कानून की सलाह देते थे। 19वीं सदी में अंग्रेजी में इसका दायरा बढ़ा और इसका इस्तेमाल किसी भी विषय के ‘विद्वान या विशेषज्ञ व्यक्ति’ के लिए होने लगा। आज पश्चिमी मीडिया और अंग्रेजी डिक्शनरी में ‘Pundit’ शब्द का उपयोग मुख्य रूप से किसी विशेष विषय (जैसे राजनीति, खेल या समाज) पर राय देने वाले कमेंटेटर, विश्लेषक या विशेषज्ञ (Expert) के लिए किया जाता है।
लेखक रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं।


