प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 साल पूरे होने पर धामी ने किया गंगा पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में गंगा पूजन और आरती कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। हरिद्वार में गंगा तट पर स्थित मेला नियंत्रण भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती की।

धामी ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना भी की।हरिद्वार में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैबिनेट बैठकें करने की राज्य सरकार की पहल के तहत किया गया इससे पहले, चार अक्टूबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित की गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।