HomeUncategorizedपुतिन और मोदी की रूस में असफल बगावत और वाशिंगटन यात्रा पर...

पुतिन और मोदी की रूस में असफल बगावत और वाशिंगटन यात्रा पर हुई बात

spot_img

नई दिल्ली: PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार को बातचीत की, जिसमें वाग्नेर ग्रुप (Wagner Group) की असफल बगावत, प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की वाशिंगटन यात्रा और भारत और रूस के संबंधों को बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं की बातचीत के बारे में दोनों देशों के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) की ओर से जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक आपसी हित के मुद्दों पर विचार साझा किए।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को रूस में हुए हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी (Modi) ने यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए एक बार फिर संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की सलाह दी।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने रूस में असफल बगावत, SCO की आगामी शिखर वार्ता, प्रधानमंत्री मोदी की हाल की वाशिंगटन यात्रा, यूक्रेन संघर्ष और द्विपक्षीय व्यापार सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। क्रेमलिन के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन (Putin) को टेलीफोन किया था।

पुतिन और मोदी की रूस में असफल बगावत और वाशिंगटन यात्रा पर हुई बात-Putin and Modi talk about failed rebellion in Russia and visit to Washington

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए संपर्कों की जानकारी दी

प्रधानमंत्री मोदी ने वाग्नेर ग्रुप की असफल बगावत के बारे में रूसी नेतृत्व की निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया तथा कानून व्यवस्था, स्थायित्व और नागरिकों की सुरक्षा करने पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को अपनी हाल की अमेरिकी यात्रा (American Travel) के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए संपर्कों की जानकारी दी।

बातचीत में यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने रूस की ओर से जारी विशेष सैन्य अभियान और संघर्ष क्षेत्र की स्थिति के बारे में अपना पक्ष रखा।

पुतिन और मोदी की रूस में असफल बगावत और वाशिंगटन यात्रा पर हुई बात-Putin and Modi talk about failed rebellion in Russia and visit to Washington

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत की

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत की। उन्होंने इस समय जारी विभिन्न संयुक्त परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही पिछले वर्ष तथा इस वर्ष की पहली तिमाही में द्विपक्षीय व्यापार में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने भारत की मेजबानी में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन और G-20 शिखर वार्ता (Shanghai Cooperation Organization and G-20 Summit) के साथ ही ब्रिक्स कामकाज के बारे में भी बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को मास्को में आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया अभियान (Make in India Campaign) की प्रशंसा की थी।

मोदी की बातचीत अमेरिकी यात्रा के कुछ दिन बाद हुई

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) के इस अभियान से भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने रूस में इसका अनुसरण करने पर जोर दिया था।

राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की यह बातचीत मोदी के अमेरिकी यात्रा के कुछ दिन बाद हुई है। कूटनीतिक हलकों में मोदी की सफल वाशिंगटन यात्रा (Washington Trip) के बारे में रूस की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। गुरुवार को ही दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने बातचीत की थी।

spot_img

Latest articles

दक्षिण पूर्व रेलवे में बड़ा बदलाव: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली और उससे होकर गुजरने...

जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति के खिलाफ छात्राओं का उग्र प्रदर्शन

Jharkhand News: जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अंगीभूत कॉलेजों से...

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर निशार हसन दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने पहली बार लुक आउट सर्कुलर...

बंधु तिर्की ने दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मंगलवार को नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...

दक्षिण पूर्व रेलवे में बड़ा बदलाव: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली और उससे होकर गुजरने...

जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति के खिलाफ छात्राओं का उग्र प्रदर्शन

Jharkhand News: जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अंगीभूत कॉलेजों से...

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर निशार हसन दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने पहली बार लुक आउट सर्कुलर...