Latest Newsझारखंडरघुवर दास ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1,51,000 रुपये

रघुवर दास ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1,51,000 रुपये

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची/जमशेदपुर : अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के सभी लोग वर्ग समर्पण निधि में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1,51,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर समर्पण निधि में सहयोग किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया है।

जिस राष्ट्र ने श्रीराम को अपना पूर्वज, अपना कुटुंबपति, अपना पुरोधा, अपना प्रभु, अपना नीतिनियंता और अपना आदर्श माना हो उस समाज में रामकाज करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।

निस्संदेह भव्य मंदिर निर्माण रामकाज ही है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान समर्पित कर रहे हैं, यह अवसर गौरवपूर्ण है।

इस दौरान समर्पण निधि अभियान के प्रमुख जनार्दन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, अभियान के कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा, अभियान के अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, संजय सिन्हा, संजय तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...