संगठनात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु आएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान के तहत तमिलनाडु पहुंचेंगे। कांग्रेस नेता जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पदाधिकारियों से संवाद कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के कार्यक्रम ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पदाधिकारियों से संवाद करने के लिए शनिवार को तमिलनाडु आएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं तमिलनाडु प्रभारी गुलाम अहमद मीर और तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (23 जुलाई से 1 अगस्त) के समापन अवसर पर नजदीकी मामल्लपुरम में पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।