HomeUncategorizedसंविधान बचाने के लिए BJP के खिलाफ करना होगा वोट, राहुल गांधी...

संविधान बचाने के लिए BJP के खिलाफ करना होगा वोट, राहुल गांधी ने…

Published on

spot_img

Rahul Gandhi Targeted BJP : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कन्नौज में इंडिया गठबंधन (India Alliance) की संयुक्त रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पक्ष में एक जनसभा में कहा कि UP में BJP की सबसे बड़ी हार होगी।

यहां पर इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और शाह चुनाव के वक्त आप सबका ध्यान भटकाने का काम करेंगे। लेकिन, आप को संविधान बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ वोट करना होगा। UP में इंडी गठबंधन का तूफान आ रहा है। यूपी में BJP की सबसे बड़ी हार होने जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि PM Modi फिर से PM बने तो गांधीजी और अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने का काम करेंगे। लेकिन हम कहते हैं कि किसी को हम संविधान की किताब नष्ट करने के लिए हाथ नहीं लगाने देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि Arvind Kejriwal को जेल भेजा, सत्येंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो, डरने वाले नहीं हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की कन्नौज से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा। Akhilesh Yadav पांच साल मुख्यमंत्री रहे।

ऐसे में BJP की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश जी मंदिर में गए, तो वहां भी भाजपा वालों ने गंगाजल से धोकर उनका अपमान किया।

सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने कहा कि कन्नौज को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया है, कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं, समाजवादी सरकार के किए हुए हैं। जो लोग हाईवे पर चलते हैं उनको पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है, लेकिन हमने कभी हाईवे को धुलवाया नहीं।

उन्होंने कहा कि यह कन्नौज के हमारे लोग इस बार हमें ना केवल जिताने जा रहे हैं, बल्कि देश की बड़ी जीतों में Kannauj का नाम शामिल करने जा रहे हैं। मैंने अपना पहला चुनाव भी कन्नौज से लड़ा था। हम अपने कन्नौज के लोगों को भरोसा दिलाते हैं जो विकास की सुगंध रुकी है, उसे बढ़ाने का काम करेंगे।

spot_img

Latest articles

रांची में कांके और धुर्वा डैम सुरक्षित, भारी बारिश के बावजूद जलस्तर खतरे के निशान से नीचे

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार...

रांची के कोर कैपिटल एरिया में बनेगा HOTEL TAJ, बिल्डिंग हाइट 26 से 27 मीटर करने की मंजूरी

Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में...

रामगढ़ में साइबर थाना का उद्घाटन, IG क्रांति कुमार और SP अजय कुमार ने किया शिलापट अनावरण

Ramgarh News: रामगढ़ SP कार्यालय परिसर की पहली मंजिल पर शुक्रवार को साइबर थाना...

आलोक कुमार ने खूंटी के 23वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

Khunti News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खूंटी...

खबरें और भी हैं...