Latest NewsUncategorizedराहुल गांधी ने Twitter अकाउंट का बायो किया अपडेट, लिखा "Dis'Qualify MP"

राहुल गांधी ने Twitter अकाउंट का बायो किया अपडेट, लिखा “Dis’Qualify MP”

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Congress नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित होने के बाद अपने Twitter अकाउंट (Twitter Account) का Bio भी अपडेट कर दिया है।

अपडेटेड बायो (Updated Bio) में उन्होंने खुद को कांग्रेस सदस्य बताने के साथ “अयोग्य सांसद” लिख दिया है। कर्नाटक (Karnataka) में 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले एक चुनावी रैली में उपनाम ‘मोदी’ (Modi) का उपयोग करते हुए राहुल गांधी ने एक टिप्पणी की थी।

कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, “सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?” बताते चलें राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा गुजरात के पूर्व BJP विधायक पूर्णेश मोदी (Purnesh Modi) ने दायर किया था। इसी मामले में सजा के बाद राहुल को एक सांसद के रूप में अयोग्य ठहराया गया है।

राहुल गांधी ने Twitter अकाउंट का बायो किया अपडेट, लिखा "Dis'Qualify MP"- Rahul Gandhi updated the bio of his Twitter account, wrote "Dis'Qualify MP"

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया एकदिवसीय सत्याग्रह

Rahul Gandhi को लोकसभा की सदस्यता (Membership Lok Sabha) से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह (One Day Satyagraha) कर रहे हैं।

पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी राज्यों और जिलों में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमाओं के सामने हो रहा है। यह सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

राहुल गांधी ने Twitter अकाउंट का बायो किया अपडेट, लिखा "Dis'Qualify MP"- Rahul Gandhi updated the bio of his Twitter account, wrote "Dis'Qualify MP"

संसद में शहीद और शहीद के बेटे का किया जाता है अपमान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे शहीद पिता (Martyr Father) का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है।

उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार (Gandhi Family) के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम (Nehru Surname) का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

राहुल गांधी ने Twitter अकाउंट का बायो किया अपडेट, लिखा "Dis'Qualify MP"- Rahul Gandhi updated the bio of his Twitter account, wrote "Dis'Qualify MP"

राहुल गांधी नहीं झुकते किसी के सामने

Priyanka Gandhi ने कहा कि राहुल गांधी न किसी के सामने झुकता है और ना किसी से डरता है। यह सारे फैसले भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की वजह से लिए जा रहे हैं।

क्या नीरव मोदी OBC हैं? क्या मेहुल चौकसी (Mehul Choksi) OBC हैं? क्या ललित मोदी OBC हैं? यह भगोड़े हैं और भगोड़े के बारे में हम बोले तो आपको दुख होता है।

आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...