5 फरवरी को रांची पहुंच रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, शहीद मैदान में…

पाकुड़ (Pakud) से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में प्रवेश करेगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra Reaching Ranchi: पाकुड़ (Pakud) से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में प्रवेश करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि यात्रा बूटी मोड, बरियातू, हरमू होते हुए शहीद मैदान (Shaheed Maidan) पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा में ये लोग मौजूद रहेंगे

जनसभा में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Share This Article