नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा शुरू, विकास कार्य के चलते इस रूट की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के विकास कार्यों से अक्टूबर में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। चक्रधरपुर मंडल में 22 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बंडामुंडा ‘ए’ केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेलवे लाइन को चालू करने और बंडामुंडा ‘डी’ केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इस विकास कार्य के चलते आगामी अक्टूबर माह की शुरुआत से मध्य तक यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान टाटानगर, हटिया, हावड़ा और राउरकेला से गुजरने वाली कुल 22 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगा। इसके अलावा, राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्गों में भी बदलाव किया गया है।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों में हटिया-राउरकेला पैसेंजर (3 से 12 अक्टूबर), राउरकेला-हटिया पैसेंजर (4 से 13 अक्टूबर), संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (6 व 8 अक्टूबर), हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (4 से 7 व 11 से 13 अक्टूबर), टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (4 से 7 अक्टूबर), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (10 अक्टूबर), हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस (10 अक्टूबर), गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (12 अक्टूबर) और पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस (13 अक्टूबर) शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण मंगलवार को बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) का परिचालन केवल गोमो स्टेशन तक ही किया जाएगा। यह ट्रेन गोमो से ही वापस लौट जाएगी और गोमो से हटिया के बीच इसका परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।