आपका सपना जितना बड़ा है आपको उतना ही बड़ा त्याग करना होगा : राज शमानी

राज शमानी ने 16 साल की उम्र में पारिवारिक कारोबार संभाला और 18 महीनों में इसे 20 गुना बढ़ाने में योगदान दिया। आज वह उद्यमी, निवेशक और सोशल मीडिया स्टार हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राज शमानी ने 16 साल की उम्र में पारिवारिक बिजनेस से जुड़कर सिर्फ 18 महीनों में कारोबार को 20 गुना बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। आज वह सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा नाम हैं और कई स्टार्टअप्स में निवेश भी करते हैं। लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष, असफलताएं और निराशाओं का लंबा दौर रहा है। राज शमानी एक फेमस बिजनेसमैन हैं और उनकी पारिवारिक कंपनी शामानी इंडस्ट्रीज का टर्नओवर 200 करोड़ है।

राज का मानना है कि बहाने अक्सर हमारे सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। लोग सपने तो बड़े देखते हैं, लेकिन आराम की जिंदगी छोड़कर मेहनत करने से बचते हैं। अगर जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना है तो बहानों के इस जाल से बाहर निकलना ही होगा। राज के मुताबिक, प्रेशर को बोझ नहीं, प्रिविलेज समझना चाहिए। दबाव आपको तेजी से काम करने और बेहतर नतीजे देने के लिए प्रेरित कर सकता है। सबसे बड़ी हार तब होती है, जब हम अपनी परिस्थितियों को ही अपनी किस्मत मान लेते हैं। सपनों को पूरा करने के लिए सबसे पहले इस सोच को बदलना जरूरी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।