छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत, आठ घायल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन मजदूरों की मौत हो गई। आठ घायल हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में तीन मजूदरों की मौत हो गई है तथा आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी गांव के करीब शनिवार तड़के ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पिकअप वाहन में सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 11 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रतापपुर क्षेत्र से शंकरगढ़ की ओर रवाना हुए थे, जब वह सेवारी गांव के करीब पहुंचे तब उनका वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।