निर्वाचन आयोग मामले पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन; कनॉट प्लेस में बैठक के बाद बसों से राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर जताया विरोध।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस से तीन बसों में सवार होकर राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से कनॉट प्लेस स्थित ‘मोएट्स’ रेस्तरां में आयोजित दोपहर के भोज के बाद विपक्षी नेता तीन बसों में राजघाट के लिए रवाना हुए। राजघाट पहुंचने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।