राजीव चंद्रशेखर ने संप्रग पर परोक्ष निशाना साधा, राजग के विकास कार्यों की सराहना की

भाजपा केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर परोक्ष निशाना साधा और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विकास पहलों का बृहस्पतिवार को उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर परोक्ष निशाना साधा। चंद्रशेखर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि राजग सरकार की ‘‘कामकाज पर आधारित राजनीति के 12 वर्ष’’ और ‘‘दशकों की भ्रष्ट वंशवादी राजनीति’’ के बीच का अंतर, विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति से स्पष्ट है।

उन्होंने कांग्रेस या संप्रग का नाम लिए बिना कहा कि 2014 से मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे और विकास के क्षेत्र में हुई भारत की अभूतपूर्व प्रगति पेयजल कनेक्शन, चिकित्सा महाविद्यालयों एवं मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार और रक्षा निर्यात में वृद्धि से नजर आती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति और व्यापक पैमाने पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रगति तभी संभव है, जब सरकार ‘‘वंशवादी और वोट बैंक की राजनीति’’ के बजाय राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करे। पूर्व केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री चंद्रशेखर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब विपक्ष केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद के भीतर और बाहर लगातार हमले कर रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।