राज्यपाल से राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश सिंह ने की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) से सोमवार को राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश सिंह (Harivansh Singh) ने राजभवन में मुलाकात की।

इनके अलावा राज्यपाल से विकास भारती (Vikas Bharti) के सचिव और पद्मश्री अशोक भगत, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अनिल पालटा, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने भी मुलाकात की। राजभवन सूत्रों ने बताया कि सभी की यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

संजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

दूसरी ओर राज्यपाल से शिक्षा उत्थान न्यास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सुरेश गुप्ता (Suresh Gupta) के नेतृत्व में मिला। इसके अलावा राज्यपाल से BSNL के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

Share This Article