

रांची : राज्यसभा चुनाव में हुए मतदान के बाद झामुमो उम्मीदवार वैद्यनाथ राम और भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी जीत गए हैं। वैद्यनाथ राम को 31 और परिमल नाथवाणी को 28 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 19 मत मिले हैँ। तीन वोट इनवैलिड हो गए हैं। गौरतलब है कि ये पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित परिमल नाथवाणी जीतेंगे।





